मंझनपुर: महज 900 ग्राम के नवजात को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी, कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज की बड़ी सफलता, स्वस्थ होने पर मिली छुट्टी
कौशाम्बी में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने एक बार फिर अपनी दक्षता का परिचय देते हुए महज 900 ग्राम वजन वाले समयपूर्व जन्मे नवजात शिशु का सफल उपचार कर उसे स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी। यह उपलब्धि मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) की विशेषज्ञ टीम और आधुनिक नवजात चिकित्सा सेवाओं की सफलता का उदाहरण मानी जा रही है।