कौंच: कोंच में रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने सामने आ रही बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल
Konch, Jalaun | Apr 20, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पास सोमवार की दोपहर करीब 4 बजे रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने सामने आ रही बाइक में टक्कर मार दी, जिससे हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं राहगीरों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया और घायल पिता पुत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।