टिमरनी: टिमरनी क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका।
Timarni, Harda | Jun 14, 2026 हरदा जिले के टिमरनी क्षेत्र में रविवार को दिल्ली-मुंबई डाउन रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम उड़ा के समीप रेलवे ट्रैक के खंभा क्रमांक 672 के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।