सहदेई बुजुर्ग: मुरौवतपुर वार्ड नंबर 7 में घर में घुसकर मारपीट, 3 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के मुरौबतपुर वार्ड नंबर 7 में घर मे घुसकर महिला एवं उसकी पुत्री के साथ मारपीट मामले में 3 लोगो के देसरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।दर्ज प्राथमिकी में सुमन देवी ने मुरौबतपुर निवासी मनोज सिंह,वीरेंद्र सिंह,एवं राजापाकर थाना क्षेत्र निवासी संजय सिंह पर घर का दरवाजा तोड़कर घर मे घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।