मुख्य खेल स्टेडियम को हेलीपैड बनाने की तैयारी के विरोध में खिलाड़ियों और युवाओं ने सोमवार दोपहर 2 बजे कलेक्टर अंशुल गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि 12 जनवरी से खेलो एमपी प्रतियोगिताएं शुरू हो रही हैं और कई युवा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में मैदान प्रतिबंधित होने से उनका भविष्य प्रभावित होगा।