खंडवा: ओंकारेश्वर में थमी नावों की रफ्तार! नाविक संघ की हड़ताल से श्रद्धालु परेशान, सोमवार की कलेक्टर बैठक पर टिकी सबकी नजर
तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नाविक संघ ने रविवार से नौका संचालन बंद कर दिया है। संघ अपनी प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल पर है। नाविकों ने स्पष्ट किया है कि जब तक प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता, तब तक नौका संचालन शुरू नहीं किया जाएगा। 269 नाविकों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है।