बलरामपुर: काकोरी ट्रेन एक्शन एवं विभाजन विभीषिका दिवस पर प्रदर्शनी का होगा आयोजन जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर दी जानकारी
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय बैठक कर बताया कि 9 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस पर देशभक्ति कार्यक्रम एवं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन भव्य पूर्ण ढंग से किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य एडीएम प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।