बलरामपुर: सीएमओ ने जिला महिला चिकित्सालय में स्टाफ नर्स प्रशिक्षण का निरीक्षण किया
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर ने जिला महिला अस्पताल में चल रहे स्टाफ नर्स के स्किल बर्थ अटेंडेंट प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय चिकित्सा अधिकारी डॉ सारिका साहू, डॉ सुमन दत्त गौतम सीएमएस, डॉ महेश कुमार वर्मा,डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, विनोद त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षण आर्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।