महाराजपुर: पेड़ हटाने को लेकर ग्राम पिड़पा में दो पक्षों में हुआ विवाद,छह लोग घायल
गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिड़पा में पेड़ हटाने को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बड़ा की दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी,मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए, जिसकी शिकायत थाने में की गई है। घायलों का उपचार महाराजपुर अस्पताल में कराया गया,घायलों ने आज 4 जुलाई शाम 4:00 बजे जानकारी दी है।