बीरपुर: पर्रा में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, निकली भव्य कलश शोभायात्रा
वीरपुर प्रखंड के पर्रा पंचायत में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर सोमवार को सुबह करीब दस बजे कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, भक्ति गीतों, धार्मिक जयघोष और श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।