शाहपुरा: खनिज विभाग और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेत के अवैध उत्खनन में 3 हाइवा जब्त, 2 नावें नष्ट
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसील शहपुरा के ग्राम पावला, जुगपुरा और आसपास के नदी घाट क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई की गई। खनि अधिकारी ए.के. राय और खनि निरीक्षक विवेकानंद यादव की टीम ने थाना बेलखेड़ा पुलिस टीम के साथ ग्राम पावला में र