इटकी: इटकी में नाबालिग से गैंगरेप मामले में तीन को जेल
Itki, Ranchi | Jul 22, 2024 इटकी प्रखंड क्षेत्र से आदिवासी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी प्रेम रोहित केरकेट्टा, सतीश टोप्पो और संदीप गोप को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दो युवकों को छानबीन के बाद छोड़ दिया। हालांकि दोनों युवकों को जब तक पीड़िता का फर्द बयान नहीं हो जाता तबतक प्रतिदिन थाने में हाजिरी लगाने की शर्त पर छोड़ा है।