हनुमानगढ़: कैपिटल लेटर में किए हस्ताक्षर पड़े भारी, बीकानेर का अभ्यर्थी रीको एलडीसी परीक्षा से वंचित रहा
राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) की बुधवार को हुई एलडीसी भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान हनुमानगढ़ में एक अभ्यर्थी को केवल हस्ताक्षरों के प्रारूप के कारण परीक्षा से वंचित होना पड़ा। बीकानेर निवासी अभ्यर्थी ने परीक्षा एजेंसी और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।