दतिया नगर: असनई रोड स्थित हाईवे कर्मचारी के ऑफिस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
दतिया की असनई रोड स्थित डालडा मिल के पास सोमवार दोपहर हाईवे कर्मचारी के ऑफिस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना करीब 3 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया है कि आग इतनी तेज थी कि ऑफिस में रखे महत्वपूर्ण कागजात, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर