बहोरीबंद: सिंदुरसी पंचायत में ₹10 लाख का गार्डन, अब गांव में ही होंगी शादियां, लाखों की बचत
अगर विकास सही सोच और मजबूत इरादों के साथ किया जाए, तो वह सीधे लोगों के जीवन को आसान बना देता है। ऐसा ही एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला बहोरीबंद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सिंदुरसी में, जहां 10 लाख रुपये की लागत से बनाया गया पंचायत गार्डन आज ग्रामीणों के लिए किसी मैरिज गार्डन से कम नहीं है। पहाड़ियों के बीच बना अनोखा गार्डन