झालरापाटन: झमकू पैलेस होटल के समीप जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाज़ी, एक व्यक्ति हुआ घायल
झालावाड़ की झमकू पैलेस होटल के समीप जमीन को लेकर बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे दो पक्षों के बीच पत्थर बाजी हो गई, पथराव में सीने पर पत्थर लगने से झालरापाटन निवासी रणवीर सिंह राठौड़ घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों पक्षों की ओर से झालावाड़ कोतवाली में परिवाद दिया गया है। पुलिस ने मामले में जान शुरू की है।