झालरापाटन: बिरयाखेडी गांव में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक के गड्ढे में गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल
झालरापाटन के बिरया खेड़ी गांव में निर्माणाधीन मकान में सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को परिजनों ने बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। शिवकुमार अपने निर्माणाधीन मकान का निरीक्षण कर रहा था। अचानक वह सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया।