झालरापाटन: उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में पंचम अंतर महाविद्यालय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
झालरापाटन स्थित उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में पंचम अंतर महाविद्यालय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, कबड्डी, बास्केटबॉल, और वॉलीबॉल जैसे खेलों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का रंगारंग आयोजन किया गया।