जौनपुर: भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में न्यायालयों के समय में किया गया बदलाव
जौनपुर में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए न्यायालयों के कार्य समय में परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जनहित में यह निर्णय लिया है, जो 1 मई से लागू होकर 30 जून तक प्रभावी रहेगा। नए आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी के अधीन सभी माल (राजस्व) एवं फौजदारी न्यायालय अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे।