बिंदकी: मुरादीपुर ओवर ब्रिज के समीप होटल के निकट ट्रक ने खड़ी कार में मारी टक्कर, कार दूसरे ट्रक से टकराने से बची
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-प्रयागराज हाईवे में मुरादीपुर ओवरब्रिज के समीप होटल के निकट सोमवार की सुबह लगभग 6:00 बजे एक ट्रक ने खड़ी कार में तेज टक्कर मार दिया जिससे कार दूसरे ट्रक से जा टकराई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। खुशकिस्मती रही कि उस समय कार सवार दो लोग गाड़ी से उतर कर चाय नाश्ता कर रहे थे वरना घटना बड़ी हो जाती।