चूरू: गांव फोगा में मनरेगा कार्य के दौरान श्रमिक को जहरीले सांप ने काटा, हालत गंभीर
Churu, Churu | Jun 12, 2026 चूरू जिले के गांव फोगा में मनरेगा कार्य के दौरान जोहड़ पायतन की खुदाई कर रहे एक मजदूर को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद मजदूर की हालत बिगड़ गई। साथी मजदूरों ने उसे निजी वाहन से चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार गांव फोगां निवासी 40 वर्षीय काशीराम मनरेगा में मजदूरी करता है।