मुरैना नगर: माधौपुरा पुलिया मारपीट कांड में बड़ा खुलासा,वायरल वीडियो के पीछे छेड़छाड़ की कहानी,पॉक्सो केस दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार।
माधौपुरा पुलिया पर युवक की पिटाई के वायरल वीडियो मामले में पुलिस जांच के दौरान नया खुलासा हुआ है।जांच में घटना से पहले एक युवती से कथित छेड़छाड़ और उसके भाई से मारपीट की बात सामने आई। पीड़िता की शिकायत पर 3 नामजद व 2 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब तक दोनों पक्षों के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।