विदिशा नगर: मेधावी विद्यार्थियों और सेवानिवृत्त सदस्यों का हुआ सम्मान
आजाक्स संगठन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान रविवार दोपहर 2 बजे किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। साथ ही संगठन के सेवानिवृत्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।