बांसवाड़ा: एमजी अस्पताल में व्यापारियों से फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मेडिकल के बाद कोर्ट में किया पेश
बांसवाड़ा शहर में दो व्यापारियों से फिरौती मांगने के मामले में राज तालाब थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद गुरुवार शाम 4 बजे एमजी अस्पताल लाकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए लेकर गई।