डोमचांच: नवलशाही थाना: कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड के करमागढ़ा रेलवे पुल के पास रेल पटरी पर अज्ञात शव मिला
नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा गिरिडीह रेलखंड के करमागढ़ा रेलवे पुल के निकट रेल की पटरी पर शुक्रवार की सुबह 7 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कर्मागढ़हा के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक की ओर टहलने निकले हुए थे कि इसी दौरान वहां पर उन्होंने एक व्यक्ति का शव देखा।