धार: कैलाश नगर के जैन मंदिर में तीसरी बार चोरी, चोर ₹1 लाख की प्रतिमाएं ले गए: कोषाध्यक्ष योगेश जैन
Dhar, Dhar | Feb 10, 2026 धार शहर के कैलाश नगर स्थित जैन मंदिर में चोरी की वारदात हुई। मन्दिर के कोषाध्यक्ष योगेश जैन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में तीसरी बार चोरी हुई। चोर मन्दिर से एक लाख रुपये कीमत की प्रतिमाएं सहित अन्य सामग्री चुराकर ले गए हैं।