धार: धार जिला पंचायत सभा कक्ष में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया
Dhar, Dhar | Feb 10, 2026 धार जिला पंचायत सभा कक्ष में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं,जनसुनवाई में मंगलवार दोपहर 1:40 तक कुल 82 आवेदन पहुंचे, जिनमें जमीन से कब्जा हटवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना, अनुकंपा नियुक्ति, आर्थिक सहायता जैसी कई गंभीर समस्याएं शामिल थीं।