शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया क्षेत्र में जुआ-सट्टा पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। पूर्व में सट्टा संचालन के मामलों के बाद एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने तत्कालीन थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल को लाइन अटैच कर कार्रवाई के संकेत दिए थे। इसके बाद थाना प्रभारी की जिम्मेदारी अरविंद तोमर को सौंपी गई।