जांजगीर: जिले में उर्वरकों की जमाखोरी पर कृषि विभाग ने सख्ती दिखाई, कई दुकानों को जारी किए नोटिस
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में उर्वरकों की जमाखोरी और अनियमितता पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उप संचालक कृषि राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिला एवं विकासखंड स्तर पर निरीक्षण दल गठित कर खाद, बीज और कीटनाशकों की दुकानों की जांच की जा रही है, ताकि किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान समय।