नवाबगंज: देवा में डॉक्टर की कार खंती में गिरी, फखरपुर अस्पताल के डॉक्टर गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
बाराबंकी के देवा क्षेत्र में डॉक्टर की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब दस फीट गहरी खंती में जा गिरी। इस दुर्घटना में डॉक्टर और उनके एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त गाड़ी तेज रफ्तार में थी तब यह हादसा रविवार सोमवार मध्यरात्रि करीब 2:00 बजे हुआ।