सिसई: मुर्गू मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे बैरियर से टकराया, ट्रक और बैरियर दोनों क्षतिग्रस्त
Sisai, Gumla | Feb 2, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के मुर्गू मोड़ के पास छत्तीसगढ़ से रांची की ओर जा रहा एक ट्रक असंतुलित होकर सड़क के किनारे लगाए गए बैरियर को टक्कर मार दिया। इस बारे में स्थानीय ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया टक्कर इतना जबरदस्त था कि ट्रक का सामने का भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।साथ ही साथ बैरियर भी पूरी तरह से टूट कर दूर जा गिरा।