पीलीभीत: सेहरामऊ थाना क्षेत्र में ओवरलोडिंग का खेल, प्रशासन कब जागेगा
पीलीभीत। के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में इन दिनों ओवरलोड वाहनों का संचालन लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। सड़कों पर क्षमता से अधिक भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर और मालवाहक वाहन बेखौफ दौड़ते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन वाहनों में इतना अधिक लोड होता है कि संतुलन बिगड़ने का खतरा हर समय बना रहता है।