देहरादून: भाजपा विधायक विनोद चमोली ने गौतम विहार देहरादून में पेयजल पाइप लाइन विस्तार कार्यों का किया शुभारम्भ
भाजपा विधायक विनोद चमोली ने देहरादून की धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत गौतम विहार में पेयजल पाइप लाइन विस्तार कार्यों का शुभारम्भ किया। विधायक ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस परियोजना की अनुमानित क़ीमत 10 लाख रुपए है।