देहरादून: बीजेपी विधायक खजान दास ने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल देहरादून का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
बीजेपी विधायक खजान दास ने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल देहरादून का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बेहतर इलाज को लेकर तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्षों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक भी ली।