देहरादून: जिलाधिकारी डॉ सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट देहरादून में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन,105 शिकायते आई
जिलाधिकारी देहरादून डॉ सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट देहरादून में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कुल 105 शिकायते प्राप्त हुई। अधिकांश शिकायतें भूमि संबंधी मिली, इसके अतिरिक्त आर्थिक सहायता, पेंशन, नगर निगम, एमडीडीए,पशुपालन, सिंचाई, लोनिवि, पुलिस आदि विभागों से सम्बन्धित भी प्राप्त हुई।