देहरादून: सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 8 प्रस्तावों पर लगी मुहर
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई। इस बैठक में 8 प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगी । बैठक में वित्त विभाग के अधीनस्थ लेखा संवर्ग के कर्मियों का अधिकार वित विभाग के अधीन ही होंगे इसके अलावा उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति नुकसान की वसूली एक्ट बनाने के अध्यादेश को कैबिनेट ने मंजूरी दी।