जांजगीर: जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मान और सहभागिता बढ़ाने का प्रयास
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, उदयन बेहार के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिले में कानून -व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए जिले के सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।