कुमारखंड: रामनगर बाजार में ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर लोगों ने किया रोड़ जाम
कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के रामनगर बाजार में शनिवार को दिन के करीब 11 बजे आक्रोशित लोगों ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर करीब तीन घंटे तक रोड़ जाम कर आवागमन को बाधित रखा। रामनगर महेश पंचायत स्थित वार्ड 14 व परमानंदपुर सरदार टोला के करीब पांच सौ घरों में 15 दिन से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।