बेगूसराय: खोदाबंदपुर थाने की पुलिस ने 47 लीटर देशी शराब के साथ 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार: SP
खोदावंदपुर थाना की पुलिस ने 47 लीटर देसी शराब के साथ 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर खोदाबंदपुर थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है.