जगदलपुर: जगदलपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने साइकिल चलाकर दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
*विश्व साइकिल दिवस* पर जगदलपुर में आयोजित *‘सन्डे ऑन साइकल’* कार्यक्रम में *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव* ने युवाओं के साथ साइकिलिंग और जुम्बा का आनंद लिया। उन्होंने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, फिट रहने और पर्यावरण बचाने के लिए साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया। उप मुख्यमंत्री ने खुद साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण और फिट रहने का व्यावहारिक संदेश दिया।