खजनी: पिपरी में स्कूल का गेट-दीवार तोड़ी गई, विवादित भूमि पर निर्माण बताकर तीन लड़कियों पर मुकदमा दर्ज
गोरखपुर के खजनी तहसील क्षेत्र के पिपरी गांव में एक मान्यता प्राप्त टेक्नोलॉजी जूनियर हाईस्कूल की दीवार और गेट को कथित तौर पर तीन लड़कियों ने तोड़ दिया। स्कूल प्रबंधन ने इस घटना के बाद कार्रवाई की मांग की है। स्कूल के प्रबंधक प्रोबेशन सिंह के अनुसार, यह निर्माण मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के आदेश पर विधायक निधि से कराया गया था।