नौबतपुर: नौबतपुर के बहुआरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.6 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
नौबतपुर प्रखंड के पिपलावां थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 4.6 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस को देखते ही आरोपी बुधन रविदास भागने लगा,लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ,जिसकी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये आंकी गई है।