खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भुवरिया नेशनल हाईवे पर शनिवार की दोपहर 3:00 बजे डिवाइडर से टकराया बाइक सवार । बाइक पर बैठे तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लाया गया जहां डॉ आशीष श्रीवास्तव की देखरेख में घायलों का इलाज किया जा रहा है।