कैलारस: कैलारस में घटिया निर्माण: लाखों की स्ट्रीट लाइट व खंभे बने खतरा
लाखों की स्ट्रीट लाइट, खंभे बने खतरा कैलारस में घटिया निर्माण उजागर कैलारस की पहाड़गढ़ रोड पर लाखों रुपये की लागत से लगाए गए स्ट्रीट लाइट के खंभे अब लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। सड़क के डिवाइडर पर लगाए गए एक दर्जन से अधिक खंभों में से कई टेढ़े हो चुके हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।