परसिया: इकहलरा से युवक का अपहरण, पैसों के लेनदेन का था मामला, बडकुही पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
जामई रोड पर इकलहरा टोल नाके के समीप से युवक के अपहरण के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने चंद घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत व्यक्ति की सुरक्षित बरामदगी की है। पुलिस ने सोमवार को आठ बजे बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना चार अप्रेल की रात 07.30 बजे की है।