कानपुर: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के MBA छात्र की ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में गुरुवार को 3.45 बजे एमबीए छात्र की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देकर लौट रहा था। उसके पिता चकेरी में सूबेदार पद पर तैनात हैं। उन्होंने देर रात आईडी कार्ड से बेटे के शव की पहचान की। छात्र विनायकपुर में किराए पर कमरा लेकर रहा रहा था। ACP कल्याणपुर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया