औरैया: नाबालिग से छेड़छाड़ के तीन दोषियों को चार साल की कैद, फफूंद थाना क्षेत्र का आठ साल पुराना मामला
विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो अधिनियम अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से छेड़खानी व मारपीट के आठ साल पुराने मामले में फैंसला सुनाते हुए तीन अभियुक्तों को चार साल के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। कोर्ट ने दोषियों पर प्रति व्यक्ति 15 हजार पांच सौ रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक पाॅ