लखीसराय: तेतराहट थाना क्षेत्र के खैरी सड़क मार्ग पर मैजिक वाहन ने 5 वर्षीय बालक को मारी टक्कर, गंभीर हालत में उपचार जारी
जिले के तेतराहट थाना क्षेत्र के खैरी सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने 5 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी, जिससे बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तथा जिनके परिजन बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा कि तेतराहट थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी बबलू यादव के 5 वर्षीय पुत्र सड़क किनारे खेल रहे थे ।और इसी दौरान मैजिक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।