पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी कल्लू आदिवासी उम्र 45 वर्ष निवासी खानपुर ने बताया कि 14 जनवरी की शाम करीबन 5:00 बजे पवन आदिवासी सत्यवान आदिवासी संजू आदिवासी और शनी आदिवासी ने मुझे बेवजह अश्लील गालियां दी मेरे साथ मारपीट की और मुझे जान से मारने की धमकी दी। चंदेरी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।