कटिहार: चपरैला गांव के ईंट भट्ठे पर वाहन की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
बुधवार की सुबह 10:30 बजे 35 वर्षीय महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिनकी दुर्घटना में मौत हुई थी। घटना के बारे में मृतिका पूनम देवी के पति नीरज चौधरी ने बताया वे लोग नारायण अग्रवाल के ईट भट्टा में काम करते थे। काम समाप्त कर पत्नी और बच्चों के साथ वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान ईट लोड वाहन की चपेट में आने से उनकी पत्नी की मौत हो गई।